Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप आज आएंगी आगरा, ताज का करेंगी दीदार

Uk Fast Khabar May 30, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप परिवार संग आगरा घूमने आ रही हैं. सुरक्षा को लेकर आगरा में कड़े इंतजाम किए गए हैं.

आगरा: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को आगरा आ रही हैं. जो शनिवार शाम या रविवार सुबह ताजमहल का दीदार करेंगी. टिफनी ट्रंप की ताजमहल विजिट को लेकर अमेरिकी एडवांस टीम आगरा में डेरा डाले हैं.

सुरक्षा को लेकर अमेरिकी एडवांस टीम, आगरा पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है. आगरा में टिफनी ट्रंप और उनके परिवार के साथ आने से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप अपने परिवार संग आगरा घूमने आ रही हैं. टिफनी ट्रंप की सुरक्षा को लेकर आगरा में कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं.

प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो शनिवार सुबह करीब 10 बजे विशेष वायुयान से टिफनी ट्रंप और उनका परिवार भी आगरा आ रहा है. जो विशेष वायुयान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगी. एयरपोर्ट से वीवीआईपी रोड से कड़ी सुरक्षा के बीच ताजमहल के पूर्वी गेट पर स्थित एक सात सितारा होटल पहुंचेंगी. जहां पर रात्रि प्रवास करेंगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी टिफनी ट्रंप की ताजमहल विजिट को लेकर शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है.

आज शाम टिफनी ट्रंप भी घूम सकती हैं ताज

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आगरा विजिट बेहद गोपनीय रखी गई है. इसलिए, अमेरिकी एडवांस टीम कई दिन से आगरा में डेरा डाले हैं. इसके साथ ही आगरा के पुलिस अधिकारी भी इस बारे में कुछ नहीं बोल रहे हैं. वैसे टिफनी ट्रंप रविवार को सूर्योदय में ताजमहल का दीदार करेंगी. मगर, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि शनिवार को सूर्यास्त के समय भी टिफनी ट्रंप और उनका परिवार ताजमहल घूम सकता है. टिफनी ट्रंप और उनका परिवार कब ताजमहल का दीदार करेगा. ये जानकारी भी सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद गोपनीय रखी है.

मुख्यालय से नहीं मिला कोई वीवीआईपी विजिट का आदेश

अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिथा एस कुमार ने बताया कि अभी मुख्यालय से किसी तरह का कोई आदेश वीवीआईपी विजिट का नहीं मिला है. वैसे भी किसी भी देश के राष्ट्राध्यक्ष के आने पर ही ताजमहल को उनकी विजिट के दौरान आम सैलानियों को बंद किया जाता है. इसके साथ ही मुख्यालय के आदेश पर भी आम सैलानियों के लिए ताजमहल बंद कर दिया जाता है.

25 को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने देखा था ताज

बता दें कि 25 मई 2026 को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अपनी पत्नी और प्रतिनिधिमंडल के साथ ताजमहल का दीदार किया था. अमेरिकी विदेश मंत्री की सुरक्षा को लेकर एएसआई मुख्यालय ने ताज का दीदार करने जाने से कुछ मिनट पहले ही ताजमहल के दोनों गेटों को उनकी विजिट के दौरान बंद करा दिया था. जिससे करीब दो घंटे तक पर्यटकों को चिलाचिलाती धूप में परेशान होना पड़ा था. अब अमेरिकी राष्ट्रपति की बेटी और उनका परिवार ताजमहल का दीदार करने आ रहा है तो सुरक्षा व्यवस्था तो कड़ी रखी ही जाएगी.

6 साल पहले डोनाल्ड ट्रंप ने देखा था ताज

बता दें कि 24 फरवरी 2020 को अमेरिकी के तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इंवाका, दामाद संग आगरा आए थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल का दीदार किया था. करीब 45 मिनट तक ट्रंप और मेलानिया ताजमहल देखा था. उन्होंने ताज परिसर में वॉक किया था.

इस दौरान टूरिस्ट गाइड नितिन सिंह ने बताया कि ट्रंप और उनकी पत्नी ने ताजमहल विजिट कराई. ट्रंप और मेलानिया ने ताजमहल का इतिहास, शाहजहां और मुमताज की प्रेम कहानी, शाहजहां की मौत, मुगल बादशाहों के बारे में तमाम सवाल पूछे थे. ताजमहल की पच्चीकारी और उसकी खूबसूरती के बारे में भी पूछा था. इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आए थे.

Continue Reading

Previous: तमिलनाडु से उत्तराखंड पहुंची भगवान मुरुगन की दिव्य प्रतिमा, हिमालय और दक्षिण भारत की संस्कृति का दिखा संगम
Next: उमरिया में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से पलटी, 6 लोगों की मौत

Related Stories

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

May 30, 2026
पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026
उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

May 30, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल

May 30, 2026
पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

May 30, 2026
केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार

May 30, 2026
उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान

May 30, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • विजयवाड़ा से 25 किमी ऊपर: भारत ने रचा नियर-स्पेस इतिहास, दुनिया के पांच देशों की लीग में शामिल
  • पुताई करने वाले ने ही लाखों की नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुड़दंगियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वीडियो वायरल होने के बाद 5 आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड यमुनोत्री धाम यात्रा में एक और श्रद्धालु की मौत, अबतक 14 यात्री गंवा चुके जान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.