Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पहाड़ का दर्द! बीमार महिला को चारपाई में उठाकर 3 KM चले ग्रामीण, सरकार के दावे को दिखाया आइना

Uk Fast Khabar June 8, 2026

सल्ट जाख गांव में आज तक सड़क से नहीं जुड़ सका है. सरकारी विकास के दावों के बीच गांव की हकीकत आइना दिखा रही है.

रामनगर: विकास के दावों के बीच सल्ट विकासखंड की जाख ग्रामसभा का पणचुरा तोक आज भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है. इसका दर्द उस समय फिर सामने आया, जब कल 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला भागुली देवी को उपचार के लिए ग्रामीणों को चारपाई पर लिटाकर करीब तीन किलोमीटर दूर सड़क तक पहुंचाना पड़ा. दुर्गम पहाड़ी रास्तों से गुजरते हुए ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें वाहन तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया जा सका.

यह घटना एक बार फिर पहाड़ के उन गांवों की हकीकत बयां करती है, जहां आज भी बीमारी, बुजुर्गावस्था और आपात स्थिति में लोगों का सहारा सड़क नहीं, बल्कि ग्रामीणों के कंधे बनते हैं. भागुली देवी अपने बुजुर्ग पति के साथ पणचुरा गांव में रहती हैं,उनके तीनों बेटे गोविंद सिंह, गोपाल सिंह और दान सिंह रोजगार के सिलसिले में बाहर निजी क्षेत्रों में कार्यरत हैं. कुछ महीने पहले भागुली देवी घर के चबूतरे से गिरकर घायल हो गई थीं, चोट लगने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाने की जरूरत थी, लेकिन गांव तक सड़क न होने के कारण समय पर उपचार संभव नहीं हो पाया, मजबूरी में उनका इलाज घर पर ही चलता रहा और उनकी स्थिति लगातार कमजोर होती गई.

हाल ही में गांव में आयोजित जागर और पूजा-पाठ कार्यक्रम में उनके तीनों बेटे घर पहुंचे, जब उन्होंने अपनी मां की बिगड़ती हालत देखी तो बेहतर इलाज के लिए उन्हें अपने साथ ले जाने का निर्णय लिया, इसके बाद गोपाल सिंह, दान सिंह, जगत सिंह और अन्य ग्रामीणों ने मिलकर भागुली देवी को चारपाई पर लिटाया और कठिन पहाड़ी रास्ते से सड़क तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया. रास्ता आसान नहीं था, ऊबड़-खाबड़ पगडंडियां, चढ़ाई और उतराई से भरे तीन किलोमीटर लंबे सफर में ग्रामीणों को कई बार रुकना पड़ा. करीब दो घंटे की मेहनत के बाद बुजुर्ग महिला को मुख्य सड़क तक पहुंचाया जा सका, जहां से उन्हें वाहन के माध्यम से उपचार के लिए ले जाया गया.

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है,सड़क सुविधा के अभाव में गांव के बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अक्सर इसी तरह चारपाई या डंडी-कंडी के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ता है, रोजमर्रा की जरूरतें भी यहां चुनौती बनी हुई हैं. राशन, गैस सिलेंडर और अन्य आवश्यक सामान गांव तक पहुंचाने के लिए लोगों को लंबी पैदल दूरी तय करनी पड़ती है. स्थानीय निवासी जगत सिंह बताते हैं कि सड़क न होने के कारण गांव के अधिकांश लोग रोजगार और बेहतर सुविधाओं की तलाश में बाहर बस चुके हैं,गांव में अब ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे ही रह गए हैं.

उन्होंने कहा कि भागुली देवी को भी सड़क तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई का सहारा लेना पड़ा जो क्षेत्र की बदहाल स्थिति को दर्शाता है. वहीं युवा ग्रामीण राहुल रावत का कहना है कि पिछले 26 वर्षों में सड़क जाख तक तो पहुंच गई, लेकिन उससे आगे मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित पणचुरा गांव तक आज भी नहीं पहुंच सकी. इसका खामियाजा ग्रामीणों को हर दिन भुगतना पड़ रहा है. गौरतलब है कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर पणचुरा के ग्रामीण वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं. पिछले साल पंचायत चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने “सड़क नहीं तो वोट नहीं” का नारा देते हुए मतदान का बहिष्कार तक किया था.

उनका कहना था कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. हालांकि चुनाव बीत गए, लेकिन सड़क का सपना आज भी अधूरा है.भागुली देवी की यह तस्वीर केवल एक बुजुर्ग महिला की पीड़ा नहीं, बल्कि उन सैकड़ों पहाड़ी ग्रामीणों की कहानी है जो आज भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं,अब ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कर क्षेत्र को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने की मांग दोहराई है.

Continue Reading

Previous: किडनैप करके फिरौती मांगने के बाद बच्चे की हत्या मामले में HC में सुनवाई, अभियुक्त को मिली जमानत
Next: केदारनाथ यात्रा में फर्जी VIP बेनकाब, ‘बिहार सरकार’ लिखी स्कॉर्पियो पर चला पुलिस का डंडा, वाहन सीज

Related Stories

सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा

सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा

June 8, 2026
उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान

उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान

June 8, 2026
मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज

मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज

June 8, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा

सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा

June 8, 2026
उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान

उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान

June 8, 2026
मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज

मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज

June 8, 2026
अगले 6 दिन उत्तराखंड में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

अगले 6 दिन उत्तराखंड में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

June 8, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • सूर्य की धड़कने बिगाड़ेंगी अंतरिक्ष मौसम का मिजाज, उपग्रहों और हवाई उड़ानों पर भी खतरा
  • उत्तराखंंड: हारी हुई 23 सीटों पर दरारें भरेगा भाजपा का चक्रव्यूह, 2027 चुनाव के लिए BJP का विशेष अभियान
  • मसूरी में कार की सनरूफ से शराब की बोतल लहराने वाले युवक का चालान, गाड़ी भी हुई सीज
  • अगले 6 दिन उत्तराखंड में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.