Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

अपणो स्कूल, अपणू प्रमाण: छात्रों को राहत, उत्‍तराखंड में स्कूलों में मिलेंगे निवास, आय व जाति प्रमाणपत्र

Uk Fast Khabar May 9, 2023

प्रदेश में 11वीं व 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं को स्थायी निवास जाति और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र विद्यालयों में ही उपलब्ध कराए जाएंगे। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य शिक्षाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। प्रदेश में 11वीं व 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं को स्थायी निवास, जाति और अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र विद्यालयों में ही उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इन प्रमाणपत्रों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिले में जिलाधिकारी और तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समितियां निर्धारित टाइम फ्रेम में प्रमाण पत्र निर्गत करने की कार्ययोजना बनाएंगी।

जिलाधिकारियों एवं मुख्य शिक्षाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी:
दो माह के भीतर ये प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने होंगे। सूचना प्रौद्योगिकी व सुराज सचिव शैलेश बगोली ने इस संबंध में सोमवार को सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य शिक्षाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकारी कामकाज और जन सेवाओं में सरलीकरण से समाधान पर विशेष बल दे रहे हैं। उनके निर्देश पर ‘अपणो स्कूल, अपणु प्रमाण’ के रूप में यह कदम उठाया गया है।
जिले से लेकर तहसील स्तर पर स्थायी निवास, चरित्र, आय, पर्वतीय प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए उन्हें विद्यालयों में ही तमाम प्रमाण पत्र उपलब्ध हो जाएं। यह समस्त कार्यवाही अधिकतम दो माह के भीतर संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक जिले में इससे संबंधित सूचना जिलाधिकारी की ओर से शासन को साप्ताहिक रूप से दी जाएगी।
विद्यालयों में तिथिवार रोस्टर के अनुसार भ्रमण करेंगी टीम शासन ने जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य शिक्षा अधिकारी को सम्मिलित करते हुए समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति जिला स्तर पर 11वीं व 12वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या का आकलन करेगी। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति विद्यालयों में भ्रमण करने वाली टीम का तिथिवार रोस्टर तैयार करेंगी। इस टीम में पटवारी या लेखपाल या कानूनगो के साथ कामन सर्विस सेंटर का डाटा एंट्री आपरेटर होगा। प्रमाण पत्रों को निर्गत करने की समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जाएगी।
जिला स्तर पर हर सप्ताह अनुश्रवण कार्मिक सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि जिला स्तर पर इस कार्यक्रम का साप्ताहिक अनुश्रवण एवं निगरानी होगी। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति में खंड शिक्षाधिकारी सम्मिलित किए जाएंगे।
समिति की ओर से जारी रोस्टर की सूचना संबंधित विद्यालयों को दी जाएगी। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। प्रमाण पत्रों के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूचना प्रधानाचार्यों, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी दी जाएगी।

पटवारी के साथ टीम पहुंचेगी विद्यालय:
उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर इस कार्यक्रम की दैनिक निगरानी एवं अनुश्रवण होगा। तिथिवार रोस्टर के अनुसार पटवारी, लेखपाल या कानूनगो एवं सीएससी डाटा एंट्री आपरेटर की टीम संबंधित विद्यालय का भ्रमण करेगी। प्रधानाचार्य से समन्वय कर प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक शुल्क, दस्तावेज आनलाइन या आफलाइन माध्यम से तहसीलदार या उपजिलाधिकारी कार्यालयों को प्रेषित किया जाएंगे।

शुल्क व दस्तावेज मिलने पर सप्ताहभर में बनेंगे प्रमाण पत्र:
शुल्क और दस्तावेज मिलने के बाद तहसीलदार या उपजिलाधिकारी कार्यालय प्रमाण पत्र निर्गत करते हुए एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य को उपलब्ध कराएंगे। जिला स्तरीय समिति समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और खंड शिक्षाधिकारियों से समन्वय कर संपूर्ण कार्यवाही की प्रभावी मानीटरिंग करेगी। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में समिति के स्तर से संबंधित को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

Continue Reading

Previous: हरिद्वार सीट पर लोकसभा की टिकट को लेकर भिड़े हरीश और हरक, जुबानी जंग तेज
Next: The Kerala Story: उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज देखेंगे फ‍िल्म, कर सकते हैं टैक्स फ्री

Related Stories

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

April 22, 2026
झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

April 22, 2026
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

April 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

April 22, 2026
टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी

April 22, 2026
झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल

April 22, 2026
देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट

April 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
  • टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 2 गोल्ड जीतकर छायी सिंड्रेला दास, पर साझा की जीत की खुशी
  • झबरेड़ा में भीषण हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को रौंदा, शादी से लौट रहे दो भाइयों की मौत, एक घायल
  • देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से ज्यादा इंस्पेक्टर और दारोगाओं का तबादला, देखिए लिस्ट
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.