Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पंतनगर एयरपोर्ट पर बनने जा रहा उत्तराखंड का सबसे बड़ा रनवे, जानिए कितने मीटर होगी लंबाई

Uk Fast Khabar November 8, 2023

ऊधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत पंतनगर एयरपोर्ट पर उत्तराखंड का सबसे बड़ा रनवे बनने जा रहा है। यहां 3000 मीटर लंबे रनवे का निर्माण प्रस्तावित है। इससे यहां बड़े हवाई जहाज उतर सकेंगे। साथ ही इसके अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने की राह भी प्रशस्त होगी। इसके लिए शासन ने 804 एकड़ भूमि का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। जल्द ही इसकी डीपीआर तैयार करने की कार्यवाही की जाएगी। अधिग्रहित की जा रही भूमि का मुआवजा देने के लिए मुख्य सचिव डॉ एसएस संधु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जाएगी।

प्रदेश में हैं दो एयरपोर्ट
प्रदेश में इस समय दो एयरपोर्ट हैं। इनमें से एक देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट और दूसरा पंतनगर एयरपोर्ट है। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 1700 मीटर है तो पंतनगर एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई अभी 1372 मीटर है।

बनेगा उत्तराखंड का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
पंतनगर एयरपोर्ट में 3000 मीटर रनवे बनने के बाद यह उत्तराखंड का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। उधर, देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का रनवे का विस्तार 2500 मीटर तक किया जाना प्रस्तावित है।

804 एकड़ भूमि होगी अधिग्रहित
कुछ समय पूर्व कैबिनेट ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार के उद्देश्य से 804 एकड़ भूमि अधिग्रहित करने को स्वीकृति प्रदान की थी। यह भूमि, पंतनगर विश्वविद्यालय, कृषि विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, तराई विकास प्राधिकरण व उद्योग विभाग की है। अब इनका मुआवजा दिया जाना है। सरकारी विभागों को भूमि के बदले भूमि दी जाएगी, शेष अन्य को मुआवजा राशि दिए जाने का प्रावधान है। इस अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के मध्य से राष्ट्रीय राजमार्ग भी बना हुआ है। इसे अभी बंद नहीं किया गया है। वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के बाद ही इसे बंद किया जाएगा। पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य करने से पहले मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

तैयार हो रहा है डीपीआर और मास्टर प्लान
अपर सचिव नागरिक उड्डयन व सीईओ यूकाडा सी रविशंकर ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इसकी डीपीआर और मास्टर प्लान तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पहले सचिव स्तर और फिर मुख्य सचिव स्तर पर मुआवजा संबंधी बैठक होगी। इसके बाद भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जाएगा।

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में फैला साइबर ठगों का जाल, ट्रेडिंग और पार्ट टाइम जॉब वालों से हो जाएं सावधान
Next: दीपावली पर निर्बाध आपूर्ति को ऊर्जा निगम ने कसी कमर, विद्युत उपकरणों की टेस्टिंग पूरी

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.