Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

वर्ल्ड क्रिकेट के 5 सबसे बदतमीज क्रिकेटर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेबल पर रखा पैर, स्टंप उखाड़कर जमीन पर पटका

Uk Fast Khabar November 22, 2023

ऑस्ट्रेलिया के छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद मिचेल मार्श की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मार्श जीत के नशे में इस कदर चूर हैं कि वह विश्व कप की ट्रॉफी पर पैर रखकर पोज दे रहे हैं। हालांकि, सिर्फ मार्श ही नहीं, बल्कि कई ऐसे विदेशी खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने जेंटलमैन गेम की मर्यादा को तार-तार किया है। आइए आपको ऐसे ही पांच क्रिकेटर्स के बारे में बताते हैं।

1. मिचेल मार्श ने रखा ट्रॉफी पर पैर
वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बदतमीज क्रिकेटर की लिस्ट में टॉप पर इस समय मिचेल मार्श का ही नाम है। मार्श चैंपियन बनने के नशे में इस कदर चूर हो गए कि वह खेल की मर्यादा को ही भूल गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में मार्श विश्व कप की ट्रॉफी पर पैर रखे हुए नजर आ रहे हैं। वही ट्रॉफी जिसको पाने के लिए दुनिया की हर टीम जी-जान लड़ा देती है।

2. प्रेस कॉन्फ्रेंस टेबल पर रखा पैर
साल 2016 में इंग्लैंड को फाइनल में हराने के बाद वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी। बल्ले से मार्नल्स सैमुअल्स ने शानदार पारी खेली, लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो कुछ ऐसा कर बैठे, जिसने उनको वर्ल्ड क्रिकेट का बैड ब्वॉय बना दिया। दरअसल, सैमुअल्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के साथ बदतमीजी की और वह टेबल पर पैर रखकर बैठ गए। सैमुअल्स की इस शर्मनाक हरकत की हर तरफ जमकर आलोचना हुई थी।

3. स्टंप उखाड़कर जमीन पर पटका
बांग्लादेश के क्रिकेटर शाकिब अल हसन का विवादों से पुराना नाता रहा है। हालांकि, शकिब ने ढाका प्रीमियर लीग में खेले गए एक मैच में खेल की मर्यादा को तार-तार कर डाला था। अंपायर के फैसले से शाकिब से इस कदर नाराज हो गए थे कि उन्होंने तीनों स्टंप को उखाड़कर मैदान पर पटक दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि वह अंपायर से भी भिड़ गए थे।

4. पोंटिंग ने गेंदबाज को भगाया
रिकी पोंटिंग की गिनती भी वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बदतमीज क्रिकेटर्स में की जाती है। पोंटिंग ने एक मुकाबले में गेंदबाज को डांटकर भगा दिया था। दरअसल, बॉलर की बाउंसर पोंटिंग के सिर में आकर लगी थी, जिसके बाद गेंदबाज उनका हाल पूछने उनके पास गया था। सिर पर बॉल लगने से गुस्साए पोंटिंग ने बॉलर को डांट लगाते हुए भगा दिया था।

5. साथी खिलाड़ी को मारने के लिए दौड़ पड़े थे मुश्फिकुर
बांग्लादेश के क्रिकेटर मुश्फिकुर रहीम को भी साथी खिलाड़ियों पर आपा खोते हुए अक्सर ही देखा जाता है। घरेलू क्रिकेट के एक मैच में मुश्फिकुर इस कदर खफा हो गए थे कि वह अपने ही साथी प्लेयर को मारने के लिए दौड़ पड़े थे। दरअसल, मुश्फिकुर कैच पकड़ने के लिए जा रहे थे, लेकिन साथी खिलाड़ी के बीच में आने की वजह से वह कैच को पूरा नहीं कर सके थे। इसके बाद मुश्फिकुर इस कदर गुस्से में आ गए थे कि वह अपने साथी प्लेयर को बीच मैदान पर मारने के लिए दौड़ पड़े थे।

Continue Reading

Previous: प्रेग्नेंसी में सालसा डांस करती नजर आईं रुबीना दिलैक, जल्द बनने वाली हैं मां
Next: फाइनल में मिली हार के बाद Kapil Dev ने दी Team India को यह अहम सलाह, ‘आगे बढ़ो, जिंदगीभर इस बोझ को लेकर’…

Related Stories

भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना

भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना

June 23, 2026
टनकपुर शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, नदी में डूबे दो युवक

टनकपुर शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, नदी में डूबे दो युवक

June 23, 2026
NEET री-एग्जाम के बाद Telegram पर लगा टेम्पररी बैन हटा, Play Store पर फिर उपलब्ध

NEET री-एग्जाम के बाद Telegram पर लगा टेम्पररी बैन हटा, Play Store पर फिर उपलब्ध

June 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना

भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना

June 23, 2026
टनकपुर शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, नदी में डूबे दो युवक

टनकपुर शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, नदी में डूबे दो युवक

June 23, 2026
NEET री-एग्जाम के बाद Telegram पर लगा टेम्पररी बैन हटा, Play Store पर फिर उपलब्ध

NEET री-एग्जाम के बाद Telegram पर लगा टेम्पररी बैन हटा, Play Store पर फिर उपलब्ध

June 23, 2026
नाइट ड्यूटी से लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

नाइट ड्यूटी से लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

June 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • भारत से नई Renault Duster का निर्यात हुआ शुरू, 750 यूनिट्स का पहला बैच साउथ अफ्रीका रवाना
  • टनकपुर शारदा नदी में बुजुर्ग महिला का शव मिलने से सनसनी, नदी में डूबे दो युवक
  • NEET री-एग्जाम के बाद Telegram पर लगा टेम्पररी बैन हटा, Play Store पर फिर उपलब्ध
  • नाइट ड्यूटी से लौट रहे शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की सड़क हादसे में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.