Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

स्टार प्रचारक के रूप में बढ़ी सीएम धामी की डिमांड, UCC ने दी अलग पहचान; बीजेपी करेगी पूरा इस्तेमाल

Uk Fast Khabar March 28, 2024

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में भी चुनाव प्रचार में जुटेंगे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए इन राज्यों के लिए तय किए गए स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री धामी को प्रमुखता से शामिल किया है। साफ है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी उनका भरपूर उपयोग करने जा रही है। भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को स्टार प्रचारक बनाया है तो इसके पीछे उनकी सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय समाहित हैं। सीएम धामी की बढ़ती लोकप्रियता का ही नतीजा है कि उन्हें हर राज्यों में प्रचार के लिए आगे रखा गया है।

यूसीसी के चलते देशभर में फेमस हुए सीएम धामी
उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य है, जिसने समान नागरिक संहिता विधेयक विधानसभा से पारित कराया और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उसे यह अधिनियम मिल गया है, जो जल्द लागू होगा। इस पहल के लिए मुख्यमंत्री धामी देशभर में चर्चा के केंद्र में रहे थे। इसके साथ ही भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने को सख्त कानून, लैंड जिहाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई, दंगारोधी कानून को लेकर भी चर्चा में रहे। इन निर्णयों से मुख्यमंत्री धामी का कद बढ़ा है।

लोकसभा चुनावों में सीएम धामी का इस्तेमाल करेगी बीजेपी
धामी सरकार के बड़े निर्णयों को देश में व्यापक फलक पर देखा जा रहा है। माना जा रहा कि इस सबके दृष्टिगत ही पार्टी अब लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री धामी का भरपूर उपयोग करने जा रही है। इसी कड़ी में उन्हें उत्तर प्रदेश, राजस्थान व जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। साफ है कि इन राज्यों में वह समान नागरिक संहिता सहित अपनी सरकार के अन्य निर्णयों का भी उल्लेख अवश्य करेंगे।

ऐतिहासिक व साहसिक निर्णयों के चलते बढ़ा धामी का कद
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि ऐतिहासिक व साहसिक निर्णयों के चलते मुख्यमंत्री धामी की बढ़ती स्वीकार्यता सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्री धामी को स्टार प्रचारक बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।

छह अप्रैल तक 27 सभाओं को संबोधित करेंगे धामी
उत्तराखंड भाजपा भी राज्य में मुख्यमंत्री धामी का भरपूर उपयोग करने जा रही है। भाजपा सूत्रों के अनुसार 27 विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री धामी की एक-एक सभा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उनकी ये सभाएं छह अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। राज्य में भाजपा के राष्ट्रीय और केंद्रीय नेताओं की सभाओं को तो वह स्वाभाविक रूप संबोधित करेंगे ही, साथ ही उनके रोड शो के कार्यक्रम भी निर्धारित किए जा रहे हैं।

Continue Reading

Previous: देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू, यह है रूट और समय; वॉल्वो बस से कम है किराया
Next: Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 के लिए भाजपा ने जारी की स्‍टार प्रचारकों की सूची, PM Modi सहित इन 40 दिग्‍गजों के नाम

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.