Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से सियासी गलियारों में हलचल, मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज

Uk Fast Khabar September 21, 2022

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें शुरू हो गईं। मुख्यमंत्री तीन दिनी दौरे पर सोमवार को दिल्ली पहुंचे। मंगलवार को उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी के कई नेताओं से भेंट की।
मुख्यमंत्री धामी को बुधवार को जल शक्ति मंत्रालय में किसाऊ बांध परियोजना के संबंध में एक बैठक में हिस्सा लेना है। मंगलवार को उन्होंने पार्टी मुख्यालय में भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी समेत कई नेताओं से भेंट की।
मंत्रिमंडल में अभी तीन स्थान रिक्त:
यद्यपि, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के दिल्ली से बाहर होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री के तीन दिन दिल्ली में होने से माना जा रहा है कि वह उत्तराखंड में विभिन्न विभागों में नियुक्तियों को लेकर चल रहे विवाद समेत ताजा राजनीतिक घटनाक्रम से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे।
इस बीच मंगलवार को इंटरनेट मीडिया में कयास लगने लगे कि मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर सकते हैं। मंत्रिमंडल में अभी तीन स्थान रिक्त हैं। इसके अलावा छह महीने के कार्यकाल के दौरान मंत्रियों के प्रदर्शन के आकलन और नियुक्ति विवाद को लेकर दो-तीन मंत्रियों को बदले जाने की चर्चा पिछले कुछ दिनों से चल रही है।
यद्यपि स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की संभावना से इन्कार कर चुके हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि अभी संगठन के विस्तार की कवायद चल रही है और फिलहाल पार्टी का पूरा ध्यान इसी ओर है।
उधर, ये भी माना जा रहा है कि धामी सरकार 23 सितंबर को छह माह का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। इस उपलक्ष्य में भाजपा नेताओं को विभिन्न निगमों, प्राधिकरणों व आयोगों में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पदों पर दायित्व की सौगात मुख्यमंत्री दे सकते हैं। इस बारे में भी वह पार्टी के केंद्रीय नेताओं से विमर्श कर सकते हैं।

किसाऊ बांध पर आज उच्च स्तरीय बैठक में भाग लेंगे धामी:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को दिल्ली में जलशक्ति मंत्रालय में होने वाली बैठक में भाग लेंगे। यह उच्च स्तरीय बैठक किसाऊ बांध पर चर्चा को बुलाई गई है। मुख्यमंत्री धामी इसमें प्रदेश की लंबित 10 अन्य जलविद्युत परियोजनाओं को शुरू करने का मुद्दा भी उठा सकते हैं।
उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी सम्मिलित होंगे। उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर टौंस नदी पर दोनों प्रदेश संयुक्त रूप से परियोजना का निर्माण करेंगे। इस बांध के बनने से इन दोनों राज्यों के अतिरिक्त दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को जलापूर्ति की जाएगी।

1379 एमयू बिजली का होगा उत्पादन:
660 मेगावाट की किसाऊ जलविद्युत परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया है। इसके लिए केंद्र से 90 प्रतिशत सहायता मिलेगी। करीब 12हजार करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के डाउन स्ट्रीम की परियोजनाओं में भी विद्युत उत्पादन बढ़ने की संभावना है।
बांध से 1379 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होगा। समझौते के अंतर्गत जल भंडारण का 93 प्रतिशत भाग हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली को मिलेगा। तीन-तीन प्रतिशत भाग उत्तराखंड और हिमाचल को मिलेगा।

17 गांवों के छह हजार निवासी होंगे विस्थापित:
किसाऊ परियोजना में बांध निर्माण से दोनों राज्यों की 2950 हेक्टेयर भूमि प्रभावित होगी। 17 गांवों के छह हजार से अधिक निवासी विस्थापित होंगे।
उच्च पदस्था सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री बैठक के दौरान उन 10 परियोजनाओं को शुरू करने की मांग कर सकते हैं, जिन पर कोई विवाद नहीं है। विशेषज्ञ समिति और जलशक्ति मंत्रालय इन परियोजनाओं को पहले ही सैद्धांतिक स्वीकृति दे चुके हैं। उत्तराखंड ने सुप्रीम कोर्ट में भी विशेषज्ञ समिति की संस्तुतियों के आधार पर शपथ पत्र दाखिल किया हुआ है।

ये हैं 10 परियोजनाएं:
धौलीगंगा पर लाता तपोवन, भ्यूंदार गंगा पर भ्यूंदार गंग, खैरोगंग, अलकनंदा, कोटलीभेल वन-एक और वन-बी, धौलीगंगा पर तमकलता, झालकोटी, उर्गम-टू और जेलम तमाक।

 

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड में 419 मदरसों की होगी जांच, वक्फ बोर्ड की जमीनों का भी होगा सर्वे, राज्य स्तर पर कमेटी गठित
Next: अंतरिम जांच रिपोर्ट तैयार, दायरे में 480 भर्तियां, जल्द साफ होगी तस्वीर

Related Stories

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर

August 24, 2026
नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू

August 24, 2026
बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी

August 24, 2026
सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक

August 24, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun National News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Skoda Kylaq Sportline या Kylaq Prestige वेरिएंट, कौन आपके लिए रहेगा ज्यादा बेहतर
  • नहाने समय मजदूर उफनते नदी के तेज बहाव में बहकर टापू पर फंसा, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • बेटे ने पड़ोसी को बताया मां सुबह से उठी नहीं है, पति बेरहमी से हत्या कर हुआ फरार, तलाश जारी
  • सोमवार को कीजिए पौड़ी के नागदेव मंदिर के दर्शन, यहां डोली में आए थे अर्द्धनागेश्वर बालक
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.