Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

विपक्षी गठबंधन के नाम को हरीश रावत ने बताया ऐतिहासिक, कहा- सब मिलकर लड़ेंगे ‘इंडिया’ की लड़ाई

Uk Fast Khabar July 20, 2023

बेंगलुरु में हुई विपक्षी बैठक की चर्चा अब उत्तराखंड तक होने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि बेंगलुरु में विपक्षी गठबंधन के नए नामकरण इंडिया (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव एलायंस) को ठोस और ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि 130 करोड़ देशवासियों की भावना के अनुरूप यह कदम उठाया गया है। हम सब मिलकर इंडिया की लड़ाई लड़ेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इंडिया नाम देश की विविधता, सामाजिक व सांस्कृतिक भिन्नता का प्रतिनिधित्व करता है। गठबंधन में सम्मिलित 26 राजनीतिक दलों में कई विभिन्न राज्यों में सत्तारूढ़ हैं।
हरीश रावत ने कहा कि नया नाम गठबंधन के स्वरूप को भी परिभाषित करता है। इससे देश के अंदर राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने वाली ताकतों और व्यवस्था का दुरुपयोग करने वालों को कड़ी चुनौती मिलने जा रही है। आगामी तीसरे चरण के रूप में कदम अब महाराष्ट्र की धरती से आगे बढ़ाए जाएंगे।

‘एनडीए का बिखरना तय है’:
हरीश रावत ने कहा कि विपक्ष के गठबंधन को जो कमजोर और स्वार्थ के टकराव से बनने से पहले ही बिखरने की बात कर रहे थे, वे बेचैन हैं। अब विपक्षी गठबंधन नहीं, बल्कि एनडीए का बिखरना तय है। वहां से अब दल बाहर आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में भी कांग्रेस सभी छोटे विपक्षी दलों को एकजुट कर बेंगलुरु संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।

‘बाढ़ के लिए 60 प्रतिशत मानव जनित हालात जिम्मेदार’:
उन्होंने प्रदेश में बाढ़ की स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। हरीश रावत ने कहा कि बाढ़ के लिए 40 प्रतिशत प्राकृतिक और 60 प्रतिशत मानव जनित हालात जिम्मेदार हैं। जहां-जहां सड़कें बाधित हुईं, जलभराव हुआ। शहरी नियोजन का मखौल उड़ाया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में जलभराव हो रहा है।

‘स्मार्ट सिटी की संकल्पना मुंह चिढ़ा रही’:
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। देहरादून स्मार्ट सिटी की संकल्पना मुंह चिढ़ा रही है। देहरादून और हरिद्वार जल कुंभ बन गए हैं। सरकार ने इन परिस्थितियों में जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। खेतों में धान, गन्ना व अन्य फसल, घर में अनाज बाढ़ से नष्ट हो गया, लेकिन सरकार ने अभी तक प्रभावितों को अहेतुक सहायता भी नहीं बांटी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, पार्टी की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी भी उपस्थित रहीं।

Continue Reading

Previous: चमोली हादसे में काल के गाल में समा गईं 16 जिंदगियां, घायल लोगों के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, सीएम धामी पहुंचे चमोली
Next: देहरादून में देखने को मिलेगी शिखर धवन व रिंकू सिंह के बल्ले की धमक, दर्शकों के लिए है फ्री एंट्री

Related Stories

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

Uttarakhand: आज जारी होंगी बिजली की नई दरें, हो सकती है इतनी बढ़ोतरी, एक अप्रैल से होंगी लागू

March 31, 2026
देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

देहरादून में दोनों तरफ से हुई 08 राउंड फायरिंग, एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी

March 31, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!

March 31, 2026
ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया

March 31, 2026
ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो

March 31, 2026
किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर

March 31, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Dehardun Economy employment National News Newsbeat Politics Stories Tech World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा शिक्षा/रोजगार सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब!
  • ताहिर अनवर कौन था? मसूद अजहर के भाई की पाकिस्‍तान में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जैश ने गुपचुप दफनाया
  • ईरान के परमाणु शहर इस्फहान में 2000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला, आसमान में उठे आग के विशाल गोले, वीडियो
  • किडनी कांड: 9.5 लाख में खरीदकर 90 लाख में बेची; डॉक्टर दंपती समेत 10 हिरासत में, 50 से ज्यादा अस्पताल रडार पर
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.