Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

शपथग्रहण समारोह में दिखा मोदी का जादू, छाया रहा बाबा का बुलडोजर

Uk Fast Khabar March 26, 2022

DJL»F£F³FDY: VF¼IiY½FFS ¸FZÔ AMX»F d¶FWFSXe ¶FFªF´FZ¹Fe BIYF³FF ÀMXZdO¹F¸F ¸FZÔ AF¹FFZdªF°F VF´F±F ¦FiW¯F ÀF¸FFSFZW ¸FZÔ AFE »FFZ¦FFZÔ IYe ·FeOÞXÜ SÔ¦F³FF±F d°F½FFSXe

आमतौर पर क्रिकेट के धुरंधरों के दमखम की गवाही देने वाले राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सियासत के मैदान पर चौके-छक्के जडऩे वालों का शुक्रवार को जलवा दिखा। यहां आयोजित योगी सरकार-2.0 के शपथग्रहण समारोह में राजनीति के धुरंधरों की हौसला अफजाई के लिए स्टेडियम में उमड़ा केसरिया जनसमुद्र हिलोरें लेते दिखा। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पर्याय बन चुके बुलडोजर की धूम रही तो सूबे में पहली बार भाजपा की लगातार दूसरी जीत के शिल्पी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू भाजपा समर्थकों के सर चढ़कर बोला। योगी के इस शो में विपक्ष भले नदारद रहा हो लेकिन भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने पूरी धमक के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

शपथग्रहण समारोह तो शाम को हुआ लेकिन इकाना स्टेडियम के बगल से गुजरने वाले शहीद पथ पर दिन चढ़ते ही रेंग-रेंगकर बढ़ता वाहनों का काफिला और गाडिय़ों के बजते हार्न जुटे केसरिया हुजूम की बेताबी बयां कर रहे थे। पूरा स्टेडियम केसरिया रंग से सराबोर था। बीचोंबीच हरी मखमली घास पर गेंदा के फूलों से बनाया गया कमल का वृहदाकार फूल नयनाभिराम आभा प्रदान कर रहा था। उत्साहित समर्थकों के परिधानों में केसरिया रंग छाया रहा। किसी के सर पर केसरिया पगड़ी बंधी दिखी तो कोई गले में केसरिया गमछा लटकाए मिला। केसरिया कुर्ता पहनने वालों की सर्वाधिक तादाद रही तो केसरिया सदरी के कद्रदान भी कम नहीं थे। केसरिया साडिय़ां पहने महिलाएं भी भाजपा की जीत का रंग चटख कर रही थीं।
शपथग्रहण समारोह में भोजपूरी गीत-संगीत का भी जबर्दस्त तड़का रहा। मुख्य मंच के दाहिनी ओर कलाकारों के लिए बने स्टेज पर दोपहर 2.30 बजेे गायिका चंचल बंजारा जोशीले अंदाज में ‘जीत गया बाबा बुलडोजर वाला’ गीत गाते हुए थिरक रही थीं और मैदान में उमड़े जनसमूह में स्पंदन पैदा कर रही थीं। कुछ देर बाद स्टेज पर पहुंचे भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन माइक थामकर बोले ‘योगी जी के शपथ लेते ही स्टेडियम बम बम हो जाए के चाही’ तो लोग हर-हर महादेव और जय श्री राम के नारे लगाने लगे। इसके बाद भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने जब ‘घुस जालन बिल में सांप, बिच्छू-गोजर, चले ला जब चांप के बाबा का बुलडोजर’ गीत गाया तो लोग बल्लियों उछलने लगे।
दोपहर तीन बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सि‍ंह ने समारोह के मुख्य मंच पर पहुंचकर व्यवस्था का सि‍ंहावलोकन किया। कुछ ही देर बाद मुख्य सचिव डीएस मिश्रा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल और एडीजी कानून व्यवस्था ने भी मुख्य मंच पर पहुंचकर व्यवस्था का संचालन शुरू किया। लगभग चार बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सि‍ंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंचे तो लोगों ने जय श्रीराम के नारे से उनका स्वागत किया। इसके बाद मंच पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। शाम 4.17 बजे मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही भीड़ में तुमुल हर्षघोष हुआ।
भाजपा और सहयोगियों ने दिखाई एकजुटता : शपथग्रहण समारोह में भाजपा और उसके सहयोगियों ने एकजुटता दिखाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ङ्क्षसह, गृह मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, भाजपा के उप्र चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान व सह प्रभारी अनुराग ठाकुर, जनरल वीके सि‍ंह, महेंद्र नाथ पांडेय, साध्वी निरंजन ज्योति, अश्विनी चौबे, कौशल किशोर समेत केंद्र सरकार के कई चेहरे मौजूद थे। पति आशीष पटेल को शपथ लेते देखने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी खासतौर पर मौजूद थीं। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी समारोह में शिरकत की। पूर्व राज्यपाल राम नाईक भी समारोह में शामिल हुए।

Continue Reading

Previous: तस्‍वीरों में देखें योगी आदित्‍यनाथ के गांव में जश्‍न का माहौल, खुशी से झूम रहीं मां और स्‍वजन
Next: उत्‍तराखंड की पांचवीं विधानसभा में रचा गया एक और इतिहास, 22 साल में पहली बार हुआ ऐसा, नारीशक्ति ने संभाला कार्यभार

Related Stories

10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब तक 5 रुपये महंगे हुए, जानें नई कीमतें

10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, अब तक 5 रुपये महंगे हुए, जानें नई कीमतें

May 23, 2026
भोजशाला मामला: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष

भोजशाला मामला: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष

May 22, 2026
‘रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त!’, पीएम मोदी के इटली पहुंचने पर मेलोनी ने साझा की तस्वीर

‘रोम में स्वागत है, मेरे दोस्त!’, पीएम मोदी के इटली पहुंचने पर मेलोनी ने साझा की तस्वीर

May 20, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.