Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

कांग्रेस नेता ने फिर थामा भाजपा का दामन, 12 साल बाद शैलेंद्र रावत ने की घर वापसी; पार्टी का दावा- लगभग ढाई हजार लोगों ने ली सदस्यता

Uk Fast Khabar January 29, 2024

कोटद्वार के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता शैलेंद्र रावत ने अपने समर्थकों सहित भाजपा में घर वापसी कर ली है। रविवार को यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रावत के अलावा गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जनाधार रखने वाले कई नेताओं और निकाय व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने इन सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम में कांग्रेस समेत विभिन्न दलों के लगभग ढाई हजार कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हुए।

भाजपा ने अन्य दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए दरवाजे खोले
लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतर चुकी भाजपा ने राज्य में लोकसभा की प्रत्येक सीट पर इस बार पांच लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वह सुविचारित रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। साथ ही भाजपा ने अन्य दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए दरवाजे खोले हैं। इसी कड़ी में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस समेत अन्य दलों के लोग भाजपा में शामिल हुए। इनमें पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत का नाम प्रमुख है। वह वर्ष 2012 में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। अब उन्होंने घर वापसी की है। उनके अलावा विधानसभा की केदारनाथ सीट से दो बार निर्दलीय चुनाव लड़ चुके कुलदीप सिंह रावत, पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी के पुत्र राजेश कंडारी, देवप्रयाग नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार, रुद्रप्रयाग जिला पंचायत के उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी के साथ ही पुरोला, घनसाली, टिहरी, देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग, कोटद्वार क्षेत्र से विभिन्न दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

‘हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है’
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज देश का राजनीतिक माहौल भाजपामय है, जिसे लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत में तब्दील कर हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से पार्टी के मिशन में जुटने की अपील की और कहा कि प्रदेश भाजपा का संरक्षक होने के नाते वह सबके सम्मान और भावनाओं का ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखंड विकास की नई गाथाएं लिख रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पार्टी की सदस्यता लेने वालों का यह दृश्य बताने को काफी है कि लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा परिवारवाद की नहीं, परिवारभाव से चलने वाली पार्टी है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने किया। इस अवसर पर विधायक शक्तिलाल शाह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट व नीरू देवी, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, दायित्वधारी राजकुमार आदि मौजूद थे।

 

 

Continue Reading

Previous: खुले में कूड़ा डालने वाले का भेजें वीडियो, मिलेगा 500 रुपये पुरस्कार- नगर निगम ने शुरू की योजना
Next: 2 फरवरी को UCC कमेटी सरकार को सौंपेगी ड्राफ्ट, सीएम धामी ने बताई आगे की रणनीति

Related Stories

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी

July 15, 2026
हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग

July 15, 2026
उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा

July 15, 2026
‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख

July 15, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • मसूरी के जंगल में 22 साल के युवक का शव मिलने से सनसनी, सुमित पाल की देहरादून में दर्ज थी गुमशुदगी
  • हरिद्वार में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हरियाणा के युवकों की पिटाई, वीडियो बनाते रहे लोग
  • उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट, जानिए कहां ज्यादा कहां कम होगी वर्षा
  • ‘राहुल गांधी की रैली के बहाने भ्रम फैला रही कांग्रेस’, महेंद्र भट्ट बोले- आवेदन के समय उनके कार्यक्रम का नहीं था उल्लेख
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.