Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

बारिश-बर्फबारी से ठिठुरा उत्तराखंड, कोल्‍ड डे अलर्ट जारी; इन पांच जिलों में पड़ेगी बर्फ

Uk Fast Khabar December 28, 2024

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा है। इसके साथ ही चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में हल्की वर्षा का दौर शुरू हो गया है। मौसम के बदले मिजाज से पारे ने भी गोता लगा लिया है और समूचा उत्तराखंड कड़ाके की ठंड की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश में बादलों का डेरा रहेगा।

चमोली में स्‍कूलों की छुट्टी
बर्फबारी, बारिश के चलते चमोली जिले में शनिवार को 12वीं तक के स्‍कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

आरेंज अलर्ट जारी किया
2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो सकता है। जबकि, आसपास के निचले इलाकों में गरज के साथ ओलावृष्टि व कहीं-कहीं वर्षा के आसार हैं। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को प्रदेशभर में सुबह से ही बादल मंडराते रहे। पहाड़ से मैदान तक घने बादलों के छाये रहने के साथ ही दोपहर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। देहरादून समेत आसपास के इलाकों में देर शाम तक हल्की बूंदाबांदी का क्रम बना रहा। वहीं, चारधाम समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।

चोटियों ने ओढ़ ली सफेद चादर
औली, हर्षिल, हेमकुंड साहिब, चोपता, दयारा, लोखंडी, सुक्की टाप, मुनस्यारी, पिथौरागढ़ की चोटियों ने सफेद चादर ओढ़ ली। इसके अलावा निचले इलाकों में भी वर्षा के कारण पारे ने गोता लगा लिया। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान पांच से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

पांच जिलों में भारी हिमपात के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, शनिवार को प्रदेशभर में घने बादल छाये रह सकते हैं। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात होने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि व वर्षा हो सकती है। बर्फबारी और ओलावृष्टि को ध्यान में रखते पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

24 घंटे के भीतर पारे में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट
मौसम के करवट बदलने से शुक्रवार को ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। दून में दिनभर हुई बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि गुरुवार की तुलना में 10 डिग्री सेल्सियस कम है और सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे हैं। शनिवार को भी पारे में गिरावट बरकरार रहने के आसार हैं। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी कमी आ सकती है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 14.1, 8.4
ऊधमसिंह नगर, 22.4, 7.4
मुक्तेश्वर, 10.4, 3.6
नई टिहरी, 10.9, 5.2

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड में सात दिन का राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा
Next: नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू, रविवार को भी जारी रहेगी प्रक्रिया

Related Stories

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान

March 11, 2026
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

March 11, 2026
उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित

March 11, 2026
उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

March 10, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड: जिगर के टुकड़े को विदेश में नौकरी की राह बनी आसान
  • बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव
  • उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र : कांग्रेस के हंगामे के कारण डेढ़ घंटे तक सदन रहा स्थगित
  • उत्तराखंड में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, मकान गणना के लिए मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.