Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • National
  • News
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

दिल्ली रूट पर यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए सीएम धामी का एक्शन प्लान, बढ़ेंगे वोल्वो के फेरे

Uk Fast Khabar December 23, 2024

दिल्ली में पुरानी बीएस-4 डीजल बसों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बाद यात्रियों को हो रही परेशानी का समाधान निकालने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन अधिकारियों को बसों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने एक्शन-प्लान के अंतर्गत परिवहन निगम को वर्तमान में दिल्ली के लिए अनुमन्य 12 सुपर डीलक्स बीएस-6 वोल्वो बसों को रि-शेडूयूलिंग कर 24 घंटे के भीतर तीन फेरे (डेढ़ ट्रिप) लगवाने को कहा है। पिछले दिनों खरीदी गई 130 बीएस-6 साधारण बसों और 185 अनुबंधित सीएनजी बसों का संचालन केवल दिल्ली मार्ग पर कराने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को अपर सचिव परिवहन नरेंद्र कुमार जोशी से दिल्ली के लिए यात्रियों को हो रही बसों की समस्या पर जानकारी ली। अपर सचिव ने बताया कि प्रतिबंध से पूर्व परिवहन निगम की 504 बसों का दिल्ली के लिए नियमित संचालन हो रहा था। इनमें वर्तमान में बीएस-4 श्रेणी की 194 बसों पर रोक लग गई है। अब निगम के पास 12 वोल्वो बीएस-6 डीजल और 185 अनुबंधित सीएनजी साधारण बसें ऐसी हैं, जो दिल्ली जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त हाल ही में खरीदी गई 130 बीएस-6 डीजल बसें भी दिल्ली जा सकती हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने इन समस्त बसों को प्रदेश के विभिन्न शहरों से केवल दिल्ली मार्ग पर संचालित करने को कहा है। अपर सचिव ने बताया कि 41 बसें बीएस-6 डीजल अनुबंधित भी हैं, जो स्थानीय मार्गों पर चल रही हैं, उन्हें भी यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर दिल्ली भेजा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने 100 नई बीएस-6 बसों की खरीद व 100 नई सीएनजी बसें अनुबंध पर लगाने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश भी दिए। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डा. आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि एक्शन-प्लान के अंतर्गत 100 नई बीएस-6 बसों की खरीद प्रक्रिया गतिमान है। इसके अतिरिक्त 100 सीएनजी बसों को अनुबंध पर लेने की प्रक्रिया के अंतर्गत 30 सीएनजी बसें मिल गई हैं, जिनका संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा।

वोल्वो को लेकर बनी हुई चिंता
प्रतिबंध से पहले निगम की 52 वोल्वो बसों में से 45 दिल्ली मार्ग पर संचालित हो रही थी। अकेले देहरादून से ही 27 बसें दिल्ली जबकि दो बसें दिल्ली होकर गुरुग्राम जा रही थी। अब यह संख्या मात्र 12 रह गई है, जिसमें आठ देहरादून से चल रही हैं। इन बसों की आनलाइन टिकट बुकिंग फुल चल रही है। मुख्यमंत्री ने निगम को स्कूलों में शीतकालीन अवकाश व नए वर्ष पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए वोल्वो बसों के दिल्ली के लिए फेरे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। निगम के महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने बताया कि यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर वोल्वो के फेरे शुक्रवार से बढ़ा दिए गए हैं। अभी दून से रात्रि साढ़े आठ बजे वोल्वो अतिरिक्त लगाई गई है। यह बस सुबह छह बजे दिल्ली जाती है और शाम को लौटकर रात्रि में दोबारा दिल्ली भेजी जा रही। रोटेशन के आधार पर बसों को रि-शेड्यूल किया जा रहा है। अनुबंधित बस आपरेटरों से वोल्वो के विकल्प के तौर पर नई बसें लगाने को भी कहा गया है।

मेरठ एक्सप्रेस-वे से बसों को संचालित करने की तैयारी
एक्शन प्लान के अंतर्गत परिवहन निगम दिल्ली जाने वाली आधी बसों को मेरठ एक्सप्रेस-वे संचालित करने की तैयारी कर रहा। वोल्वो नान-स्टाप सेवा के तहत पहले से इसी मार्ग से नोएडा सेक्टर-62 होते हुए दिल्ली जा रही हैं। इस मार्ग से बसें साढ़े चार से पांच घंटे में दिल्ली पहुंच जाती हैं। ऐसे में वह एक दिन में आराम से तीन फेरे लगा सकती हैं। निगम अधिकारियों को उम्मीद है कि एक्सप्रेस-वे पर संचालन से यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। अभी तक बसें 24 घंटे में दिल्ली के दो फेरे (आना-जाना) करती थी, लेकिन अब तीन फेरे लगाएंगी। महाप्रबंधक पवन मेहरा ने बताया कि अभी यात्रियों की संख्या सीमित है। यात्रियों की संख्या में वृद्धि होने पर बसों से तीन फेरे लगाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

कौशांबी व मोहननगर तक भेजें पुरानी बसें
मुख्यमंत्री ने पुरानी डीजल बसों का संचालन दिल्ली सीमा से पूर्व उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद कौशांबी डिपो और मोहननगर तक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में दिल्ली परिवहन निगम के अधिकारियों से वार्ता करने को भी कहा गया, ताकि कौशांबी व मोहननगर से यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली में प्रवेश के लिए डीटीसी की बसें लगाई जा सकें।

Continue Reading

Previous: ग्रामीण पर्यटन पर केंद्र सरकार का जोर, उत्‍तराखंड ने भी बढ़ाए कदम; चुने ये 18 गांव
Next: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- टाइगर रिजर्व में वासस्थल का होगा सुधार, रोके जाएंगे मानव-वन्‍यजीव के संघर्ष

Related Stories

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
https://youtu.be/hVSWRv4RHbM

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;

February 17, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल

February 17, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

Biography blog Business Dehardun Economy employment National News Politics Stories Tech Uncategorized World अपराध आपका शहर इतिहास उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार बिहार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अंकिता भंडारी के माता पिता अपने घर पानी पहुंचाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम ने दर्ज करवाया भरणपोषण वाद;
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.