Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

टिहरी के सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज को पीजी कॉलेज के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, स्वास्थ्य सचिव ने ली विस्तृत समीक्षा बैठक..

Uk Fast Khabar December 3, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने आज स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में टिहरी जनपद के सुरसिंहधार स्थित राजकीय नर्सिंग कॉलेज को पीजी कॉलेज के रूप में विकसित किए जाने से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।


स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों से अब तक की प्रगति, उपलब्ध अवसंरचना, वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृतियों की स्थिति तथा निरीक्षण रिपोर्ट के निष्कर्षों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने निर्देश दिया कि नर्सिंग शिक्षा को सुदृढ़ बनाने, विशेषज्ञ नर्सिंग जनशक्ति तैयार करने और पहाड़ी जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। शासन स्तर पर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर प्रस्ताव को समय पर आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि 14 अगस्त 2025 को शासन द्वारा संबंधित प्रस्ताव के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृतियाँ जारी की जा चुकी हैं। सुरसिंहधार नर्सिंग कॉलेज को पीजी कॉलेज का दर्जा प्रदान कर दिया गया है और सभी औपचारिकताएँ पूरी कर ली गई हैं।

इसके लिए 12 नवम्बर 2025 को एक निरीक्षण समिति का गठन किया गया था, जिसे परिसर के भौतिक सत्यापन का दायित्व सौंपा गया। समिति ने 14 नवम्बर 2025 को कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें बताया गया कि कॉलेज में भवन, कक्षाएँ, प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय, मल्टीपरपज़ हॉल और एमएससी नर्सिंग के लिए आवश्यक अतिरिक्त कक्षाएँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

कॉलेज के पास जिला चिकित्सालय बौराड़ी (100 बेड) और सीएचसी नरेंद्रनगर (50 बेड) क्लीनिकल पोस्टिंग के लिए उपलब्ध हैं, जो प्रशिक्षण की अनिवार्य शर्तों को पूरा करते हैं। निरीक्षण में पाया गया कि संस्थान के पास 71,900.33 वर्गफुट क्षेत्र उपलब्ध है, जिसमें 32,452.97 वर्गफुट शैक्षणिक क्षेत्र और 39,447.36 वर्गफुट हॉस्टल क्षेत्र शामिल है। समिति ने संपूर्ण अवसंरचना को पीजी कॉलेज संचालन के लिए उपयुक्त पाया।

निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर समिति ने राजकीय नर्सिंग कॉलेज नई टिहरी में एमएससी नर्सिंग की 15 नई सीटें शुरू करने की संस्तुति की है।
बैठक में डॉ. ए.के. आर्य, निदेशक चिकित्सा शिक्षा, डॉ. रविन्द्र सिंह बिष्ट, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा, मनीषा ध्यानी, रजिस्ट्रार सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

Previous: लोक भवन—पहाड़ी वास्तुकला का शानदार नमूना, जहाँ इतिहास और प्रकृति मिलते हैं..
Next: उत्तराखंड पर्यटन को मिलेगा बड़ा बढ़ावा, केंद्र ने दिए 284 करोड़..

Related Stories

केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

May 29, 2026
रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

May 29, 2026
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

May 29, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

चंद्रयान-2 की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा चांद पर पानी, बताया किस जगह पर मिलेगा

चंद्रयान-2 की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा चांद पर पानी, बताया किस जगह पर मिलेगा

May 29, 2026
केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए

May 29, 2026
रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

May 29, 2026
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स

May 29, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • चंद्रयान-2 की मदद से भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा चांद पर पानी, बताया किस जगह पर मिलेगा
  • केदारनाथ यात्रा में ओवररेटिंग का बड़ा मामला उजागर, घोड़ा हॉकर्स पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, लौटाए रुपए
  • रुद्रपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार डॉक्टर को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत
  • बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और पार्टी नेताओं को दिए टिप्स
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.