Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्तराखंड में अब मिशन दालचीनी और तिमरू, CM धामी बोले- सगंध केंद्र निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका

Uk Fast Khabar February 23, 2023

सगंध खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में उत्तराखंड लंबी छलांग लगाने जा रहा है। इस कड़ी में पूरी तरह से सगंध फसलों के लिए समर्पित पहले उत्कृष्टता केंद्र का बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य में दालचीनी और तिमरू मिशन प्रारंभ करने की घोषणा करते हुए कहा कि राज्य की जलवायु इन फसलों के लिए अनुकूल हैं। इनकी देशभर में मांग है।
दालचीनी व तिमरू को प्रोत्साहित किए जाने से जहां किसानों की आय में वृद्धि होगी, वहीं बंजर व बेकार पड़ी भूमि पर हरियाली लौटेगी। साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने सगंध क्षेत्र से उत्तराखंड के किसानों एवं युवाओं को हो रहे लाभ के दृष्टिगत सगंध पौधा केंद्र को सुदृढ़ करने के लिए इसे एक्ट के माध्यम से संस्थान के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की।
सगंध पौधा केंद्र (कैप) सेलाकुई में सगंध फसल उत्कृष्टता केंद्र के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सगंध क्षेत्र में जिस प्रकार से कैप कार्य कर रहा है और जिस तरह से तकनीक के माध्यम से किसानों तक सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं, उसके लिए यह संस्थान बहुत सहायक सिद्ध होगा।
जिस तरीके से प्रदेश की खेती को जंगली जानवरों से नुकसान पहुंच रहा है। भौगोलिक परिस्थितियां भी कठिन हैं और वर्षा आधारित खेती है, ऐसी परिस्थिति में सगंध कृषि एक अच्छा विकल्प है।
कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सगंध खेती से कृषकों की आय न सिर्फ बढ़ रही है, बल्कि उनमें उद्यमिता भी विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि सगंध फसल उत्कृष्टता केंद्र की हाईटेक नर्सरी से दालचीनी, तिमरू, सुरई, डेमस्क गुलाब की गुणवत्तायुक्त पौध किसानों को वर्षभर उपलब्ध होगी।
सगंध पौधा केंद्र के निदेशक डा. नृपेंद्र चौहान ने कहा कि उत्कृष्टता केंद्र की हाईटेक नर्सरी में ग्रीन हाउस, नेट हाउस की उपयोगिता कृषक हित में बहुमूल्य होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सगंध पौधा केंद्र द्वारा गुणवत्तापूर्ण सगंध उत्पादन में वृद्धि के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड में पारंपरिक खेती के क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियां हैं। राज्य के कृषि क्षेत्र में आ रही चुनौतियों व एरोमैटिक सेक्टर के बढ़ते बाजार को देखते हुए सगंध खेती व संबंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां पर संगध पौधा केंद्र की स्थापना की गई।
बुधवार को मुख्यमंत्री ने सेलाकुई स्थित सगंध पौधा केंद्र में सगंध फसल उत्कृष्टता केंद्र के लोकार्पण के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में आर्थिकी और पर्यावरण के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए राज्य की परिस्थितियों के अनुरूप विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग कर किसानों की आय को बढ़ाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास करने होंगे।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह केंद्र राज्य में सगंध फसलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। जिससे किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सबको सामूहिक प्रयास करने होंगे। विभागों द्वारा अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, ताकि उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जा सके।

विकसित की जा रही सात एरोमा वैली:
इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सगंध फसलों की सफल खेती को देखते हुए राज्य में वृहद रूप से खेती कराने के लिए राज्य में सात एरोमा वैली हरिद्वार जनपद में लैमनग्रास एवं मिंट वैली, नैनीताल और चंपावत जनपद में सिनामन वैली, चमोली और अल्मोडा जनपद में डेमस्क गुलाब वैली, उद्यमसिंह नगर जनपद में मिंट वैली, पिथौरागढ जनपद में तिमरू वैली एवं पौड़ी जनपद में लैमनग्रास वैली विकसित की जा रही है।

Continue Reading

Previous: चारधाम यात्रा के लिए धामी सरकार ने कसी कमर, पिछली बार से ज्यादा भीड़ उमड़ने की उम्मीद
Next: नकलरोधी कानून लाने पर गढ़वाल व कुमाऊं में आभार रैली निकालेगी भाजपा

Related Stories

बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे

बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे

August 3, 2026
ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?

ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?

August 3, 2026
चुनावी बिगुल: गैरसैंण में यूकेडी के सैनिक प्रकोष्ठ ने भरी हुंकार, भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

चुनावी बिगुल: गैरसैंण में यूकेडी के सैनिक प्रकोष्ठ ने भरी हुंकार, भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

August 3, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च

BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च

August 3, 2026
बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे

बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे

August 3, 2026
ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?

ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?

August 3, 2026
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद

August 3, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर रुद्रप्रयाग विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • BMW India की 7 सीरीज और i7 इलेक्ट्रकि सेडान की बुकिंग शुरू, जल्द दोनों कारें होंगी लॉन्च
  • बच्चों को लेकर मार्केट गया था पति, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, बिलख रहे बच्चे
  • ऋषिकेश बजरंग सेतु के कांच वाले हिस्से पर चलने के लिए देना होगा शुल्क, जानिए कितना लगेगा?
  • जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए, हथियार और गोला-बारूद बरामद
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.