Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

होलोकॉस्ट क्या था जिसे ‘गलत’ दिखाने पर भारत की इस फिल्म पर भड़का इजरायल, प्रतिबंध की मांग

Uk Fast Khabar August 1, 2023

इजरायल में इन दिनों भारत की एक फिल्म को लेकर बवाल मचा हुआ है। इजरायल के कई धार्मिक यहूदी संगठनों ने इस फिल्म पर प्रतिबंध की मांग की है। उनका आरोप है कि इस फिल्म में होलोकॉस्ट को गलत तरीके से दिखाया गया है। इस पर भारत में मौजूद इजरायली दूतावास ने भी बयान जारी किया है।
इजरायल में बॉलीवुड फिल्म “बवाल” को लेकर बवाल मचा हुआ है। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की इस फिल्म में होलोकॉस्ट को गलत तरीके से दिखाने का आरोप है। इजरायल के कई यहूदी संगठनों ने अमेजन को पत्र लिखकर अपने प्लेटफॉर्म से इस फिल्म को हटाने की मांग की है। इस फिल्म पर भारत में इजरायली दूतावास ने भी बयान जारी किया है और भावनाओं का सम्मान करने की अपील की है। कई यहूदी संगठनों का आरोप है कि लाखों लोगों की सुनियोजित हत्या और अत्याचार को फिल्म में बहुत संवेदनहीन तरीके से दिखाया गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि होलोकॉस्ट क्या था और इजरायल में इसे लेकर लोगों में ऐसी भावनाएं क्यों हैं।

इजरायली दूतावास ने क्या कहा
इजरायली दूतावास ने ट्वीट में लिखा कि हालिया फिल्म ‘बवाल’ में होलोकॉस्ट के महत्व को तुच्छ बताए जाने से इजरायली दूतावास परेशान है। फिल्म में कुछ शब्दावली का गलत इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, हम मानते हैं कि इसके पीछे कोई दुर्भावनापूर्ण इरादा नहीं था। हम उन सभी से आग्रह करते हैं जो होलोकॉस्ट की भयावहता के बारे में पूरी तरह से जागरूक नहीं हैं, वे इसके बारे में खुद को शिक्षित करें। हमारा दूतावास इस महत्वपूर्ण विषय पर शैक्षिक सामग्री का प्रचार-प्रसार करने के लिए लगातार काम कर रहा है और हम होलोकॉस्ट से प्राप्त सार्वभौमिक सबक की बेहतर समझ को बढ़ावा देने के लिए सभी व्यक्तियों के साथ बातचीत में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

इजरायली राजदूत ने जताया दुख
भारत में इजरायल के राजदूत नोर गिलोन ने कहा कि मैंने बवाल फिल्म नहीं देखी और न ही देखूंगा, लेकिन जो मैंने पढ़ा है, उसमें शब्दावली और प्रतीकवाद का खराब चयन किया गया है। होलोकॉस्ट का तुच्छीकरण सभी को परेशान करना चाहिए। मैं उन लोगों से आग्रह करता हूं जो होसोकॉस्ट की भयावहता के बारे में पर्याप्त नहीं जानते हैं कि वे इसके बारे में खुद को शिक्षित करें।

होलोकॉस्ट क्या था
सहयोगियों के द्वारा लगभग साठ लाख यहूदियों का व्यवस्थित, सरकार प्रायोजित उत्पीड़न और हत्या बताता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया थी जो द्वितीय विश्व युद्ध के समय 1933 और 1945 के बीच पूरे यूरोप में हुई। होलोकॉस्ट की आधिकारिक शुरुआत 1933 से मानी जाती है, जब जर्मनी में हिटलर की नाजी पार्टी सत्ता में आई। इसका अंत 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के खात्मे के साथ हुआ। इन मारे गए यहूदियों की याद में इजरायल समेत पूरी दुनिया में हर साल 27 जनवरी को होलोकॉस्ट मेमोरियल डे मनाया जाता है।

होलोकॉस्ट कहां हुआ?
होलोकॉस्ट की शुरुआत नाजी जर्मनी में हुई थी, जो देखते ही देखते पूरे यूरोप में फैल गया। खासकर उन देशों में जो हिटलर और नाजी जर्मनी का समर्थन कर रहे थे। इसने यूरोप की लगभग पूरी यहूदी आबादी को प्रभावित किया। उस वक्त यानी 1933 में यूरोप में यहूदियों की संख्या 90 लाख के आसपास थी। जनवरी 1933 में एडॉल्फ हिटलर को चांसलर नियुक्त किए जाने के बाद जर्मनी में होलोकॉस्ट शुरू हुआ। उसने यहूदियों को जर्मन आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन से बाहर कर दिया और उन पर देश छोड़ने का दबाव बनाने लगा। धीरे-धीरे यहूदियों का उत्पीड़न जर्मनी से बाहर भी फैल गया। 1938 में हिटलर ने नाजी जर्मनी का विस्तार करना शुरू किया और जर्मनी के पड़ोसी ऑस्ट्रिया, चेक रिपब्लिक और सुडेटेनलैंड पर कब्जा कर लिया। इसके बाद सितंबर 1939 में जर्मनी ने पोलैंड पर हमला शुरू किया। अगले दो साल में जर्मनी ने सोवियत संघ के पश्चिमी हिस्से पर कब्जा कर लिया। उसने इटली, हंगरी, रोमानिया और बुल्गारिया के साथ गठबंधन बनाया जिसमें जापान भी शामिल था।

ऑश्वित्ज में सबसे ज्यादा यहूदियों की हुई हत्या
हिटलर ने पोलैंड का ऑश्वित्ज में यहूदियों के लिए सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर खोला था। हिटलर के किलर मशीन कहे जाने वाले एसएस के सैनिक पूरे यूरोप से यहूदियों को पकड़कर यहां लाते थे। उनमें से जो कोई काम लायक नहीं होता था, उसे गैस चेंबर में डालकर मार दिया जाता था। जो काम लायक बचता था, उससे अमानवीय तरीसे के सिर्फ काम के लायक रहने के लिए जिंदा रखा जाता था। कैंप में सभी यहूदियों की पहचान मिटाकर उनके हाथों पर एक नंबर लिख दिया जाता था। यहूदियों को न तो खाना दिया जाता था और ना ही पानी। बीमार पड़ने पर उन्हें मार दिया जाता था। जो कोई विरोध करता था, उसे इतनी खौफनाक मौत दी जाती थी, जिसे देखकर कोई बगावत की जुर्रत न कर सके।

Continue Reading

Previous: देहरादून के नामी स्कूल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ई-मेल पर मैसेज आने के बाद मचा हड़कंप
Next: आपदा प्रबंधन मद से होगी विद्यालयों की मरम्मत; शिक्षा मंत्री धन सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Related Stories

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

July 16, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

July 16, 2026
दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध

July 16, 2026
राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब

July 16, 2026
उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं

July 16, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Jagannath-Rath-Yatra-2026: भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
  • दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 7 जुलाई को हुई थी शादी, घटना से परिजन बेसुध
  • राहुल गांधी ने कहा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम उत्तराखंड में क्यों कर रहे, फिर खुद दिया ये जवाब
  • उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है लोकपर्व हरेला, 10 लाख पौधे रोपे जा रहे, CM धामी ने दी शुभकामनाएं
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.