Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून में दिखा अजब नजारा, सियासी मोर्चे के ‘दुश्‍मन’ बने दोस्‍त; एक साथ मांगे वोट

Uk Fast Khabar April 15, 2024

अब तक राजनीतिक चिर प्रतिद्वंद्वी रहे विनोद चमोली और दिनेश अग्रवाल शनिवार को पहली बार एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। यह पहला मौका था, जब दोनों ने एक प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार किया और वोट मांगे। बता दें कि, धर्मपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के विनोद चमोली एवं कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल के बीच कभी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता थी, लेकिन पिछले दिनों ही अग्रवाल ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। ऐसे में अब चमोली और अग्रवाल एक मंच पर दिखाई दे रहे हैं।

राजनीतिक दृश्य में यह ऐसा पहला मौका
शनिवार को हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रचार के दौरान धर्मपुर विधायक विनोद चमोली की ओर से देहरादून में क्लेमेनटाउन, टर्नर रोड, ओगल भट्ठा, सुभाषनगर और गुप्ता स्टोर क्षेत्र में प्रचार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दिनेश अग्रवाल उनके साथ कदमताल करते नजर आए। राजनीतिक दृश्य में यह ऐसा पहला मौका रहा, जब चमोली और अग्रवाल एक मंच पर एक ही प्रत्याशी का प्रचार कर रहे हों। इससे पूर्व के चुनावों में चमोली भाजपा प्रत्याशी जबकि अग्रवाल कांग्रेस प्रत्याशी के लिए वोट मांगते नजर आते थे। दरअसल, दिनेश अग्रवाल का पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा। वह राज्य में कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे, लेकिन वर्ष 2017 व 2022 के विधानसभा चुनाव में धर्मपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली से उन्हें दो बार शिकस्त खानी पड़ी।

अग्रवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया
पिछले दिनों ही एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में अग्रवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया, जबकि वह संसदीय चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल थे। भाजपा में शामिल होने के बाद शनिवार को अग्रवाल पहली बार अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे विनोद चमोली का हाथ थामे दिखे। दोनों ने एकसाथ पैदल चुनाव प्रचार किया। इस दौरान विनोद चमोली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले दिनों देवभूमि ऋषिकेश में आगमन पर जो संदेश दिया गया, वह जनता तक पहुंचाना हमारा कार्य है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि मेरा प्रणाम एवं राम-राम घर-घर तक पहुंचाना है। उसी क्रम में पूरे क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर घर-घर पहुंचकर संदेश दिया गया।
भाजपा महानगर संयोजक महेश पांडे ने बताया कि इस दौरान सभी क्षेत्रवासियों से हरिद्वार संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में मतदान की अपील की गई।

 

Continue Reading

Previous: उत्तराखंड में तीन बड़ी रैलियों को CM Yogi ने किया संबोधित, भाजपा उम्मीदवार के लिए मांगा समर्थन; गिनाई उपलब्धियां
Next: उत्तराखंड के चुनावी मुकाबले में तीसरा विकल्प बनने के प्रयास में BSP, मुस्लिम कार्ड चल परंपरागत वोट बैंक साधने की कोशिश

Related Stories

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत

August 13, 2026
एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध

August 13, 2026
देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार

August 13, 2026
उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान

August 13, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • Toyota Hyryder का Aero Black Edition पैकेज हुआ लॉन्च, मिलेगा ब्लैक आउट एक्सटीरियर, जानें कीमत
  • एसआईआर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर कांग्रेसी विधायक लामबंद, जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जताया विरोध
  • देहरादून पुलिस की शातिर गैंगस्टर रईस से मुठभेड़, बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली, नवाब नाम का अपराधी फरार
  • उत्तराखंड में इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी, रखें अपना ध्यान
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.