Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • CONGRESS
  • crime
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • New tehri
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अपराध
  • अल्मोड़ा
  • आपका शहर
  • आपदा
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरराखंड विधानसभा
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • गैरसैण
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • जम्मू-कश्मीर
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मसूरी
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • श्रीनगर
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

चुनाव से पहले दलबदल करने वाले नेताओं में से कुछ को तार गई होशियारी तो कुछ की नहीं लगी नैया पार

Uk Fast Khabar March 12, 2022

उत्‍तराखंड में पांच साल सत्ता की मलाई और फिर एंटी इनकंबेंसी के डर से दल बदलने की होशियारी इस बार कई नेताओं और प्रत्याशियों पर भारी पड़ गई। विश्वसनीयता के संकट के बीच जीत के मोर्चे पर भी उन्हें मायूसी हाथ लगी है। ऐसे आठ प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए तरस गए। वहीं कई प्रत्याशी ऐसे भी रहे, जिन्हें यही होशियारी चुनावी नैया पार लगाने में मददगार बनी।
बीती 10 मार्च को घोषित चुनाव परिणाम कई मायने में चौंकाने वाले रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले पूर्व मंत्री डा हरक सिंह रावत ने भाजपा को बाय-बाय कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए महत्वपूर्ण विभागों का जिम्मा संभालने वाले हरक सिंह ने इस चुनाव तक पार्टी में रहना मुनासिब नहीं समझा। कांग्रेस में उनकी वापसी के हफ्तेभर से ज्यादा चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद उन्होंने खुद चुनाव नहीं लड़ा। अपनी जगह पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को लैंसडौन सीट से उन्होंने कांग्रेस का टिकट तो दिलाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

यशपाल जीते, हार गए संजीव:
पूर्व मंत्री यशपाल आर्य भी इसी राह पर आगे बढ़े। उन्होंने चुनावी साल में अपने विधायक पुत्र के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की। हालांकि यशपाल स्वयं तो बाजपुर सीट से चुनाव जीत गए, लेकिन नैनीताल सीट पर उनके पुत्र संजीव आर्य को पराजय झेलनी पड़ी। नैनीताल की यह सीट दलबदल के चलते रोचक संघर्ष का गवाह बनी। इस सीट पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं सरिता आर्य के सिर पर जीत का ताज सजा।

उलट-पलट की गवाह बनी टिहरी सीट:
टिहरी सीट पर भी उलट-पलट हुआ। कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले किशोर उपाध्याय ने टिहरी सीट पर जीत दर्ज की। वहीं उनके आने के बाद भाजपा छोड़कर कांग्रेस का रुख करने वाले पूर्व विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव तो लड़े, लेकिन जीत को तरस गए।
उत्तरकाशी जिले की पुरोला व यमुनोत्री सीट पर भी दलबदलुओं की जंग ने ध्यान खींचा है। पुरोला सीट पर भाजपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट से चुनाव लडऩे वाले मालचंद कांग्रेस से भाजपा में गए दुर्गेश लाल से पराजित हुए। यमुनोत्री सीट पर दीपक बिजल्वाण ने भी चुनाव के मौके पर कांग्रेस का दामन तो थामा, लेकिन जीत उनके हाथ भी नहीं लगी।

अल्मोड़ा, रानीखेत और लालकुआं को सुहाया दलबदल:
अल्मोड़ा भी ऐसी ही जंग का हिस्सा बना। अल्मोड़ा जिले की जागेश्वर

सीट से कांग्रेस के मोहन सिंह मेहरा सालभर पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तो उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह कुंजवाल को चुनाव मैदान में चित कर दिया।
रानीखेत सीट से प्रमोद नैनवाल को पिछले चुनाव में भाजपा ने निकाल दिया था। पार्टी ने उन्हें वापस लिया और चुनाव लड़ाया। नैनवाल उप नेता प्रतिपक्ष करन माहरा पर भारी पड़े और जीत गए। यही स्थिति नैनीताल जिले की लालकुआं सीट पर हुई। चुनाव के मौके पर भाजपा में वापसी करने वाले डा मोहन ङ्क्षसह बिष्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हरा दिया।

बसपा भी रही इस खेल की हिस्सेदार:
भाजपा और कांग्रेस ही नहीं, बसपा भी ऐसे ही अनुभव से गुजरी है। ऐन चुनाव के मौके पर कांग्रेस छोड़कर बसपा में गए पूर्व विधायक नारायण पाल ऊधमसिंहनगर जिले की सितारगंज सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हारे। हरिद्वार जिले की भगवानपुर सीट पर भाजपा के टिकट पर पिछला चुनाव लडऩे वाले सुबोध राकेश इस बार बसपा के टिकट पर लड़े, लेकिन जीत नहीं सके।

Continue Reading

Previous: मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, मंत्रिमंडल गठन तक रहेंगे कार्यवाहक सीएम
Next: सरकार के मुखिया के नाम को लेकर दिल्ली पर टकटकी, नए चेहरे को सामने लाकर चौंका सकता है पार्टी नेतृत्व

Related Stories

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग

August 22, 2026
भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर

August 22, 2026
रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

August 22, 2026
मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें

August 22, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun News Newsbeat Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तरकाशी उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें दिल्ली दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति रुद्रपुर विदेश शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • न्यूज पोर्टल और वेब चैनलों को सरकारी निविदाओं एवं विज्ञापनों में अवसर देने की मांग
  • भारी बारिश ने लौटाई नैनी झील की रौनक, 10 फीट बढ़ा झील का जलस्तर
  • रामनगर में पहली बार शुरू हुआ सरस मेला, महिला उद्यमियों के 50 से ज्यादा स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र
  • मसूरी-देहरादून मार्ग भूस्खलन से बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.