Skip to content
UK Fast Khabar

UK Fast Khabar

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

Categories

  • Biography
  • BJP
  • blog
  • Business
  • Dehardun
  • Economy
  • employment
  • Model
  • National
  • News
  • Newsbeat
  • Politics
  • Stories
  • Tech
  • Uncategorized
  • World
  • अपराध
  • आपका शहर
  • इतिहास
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • क्राइम
  • खबर हटकर
  • खेल
  • चमोली
  • चम्पावत
  • चलो चले देवभूमि
  • चारधाम
  • चारधाम यात्रा
  • टिहरी
  • टेक्नॉलॉजी
  • ट्रेंडिंग खबरें
  • ताज़ा ख़बरें
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • देहरादून/मसूरी
  • धर्म-संस्कृति
  • धामी सरकार
  • नई दिल्ली
  • नैनीताल
  • न्यूज़
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पुलिस
  • बाजार
  • बिहार
  • भारत
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • रुड़की
  • रुद्रपुर
  • रुद्रप्रयाग
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • शिक्षा/रोजगार
  • सेना
  • सोशल मीडिया वायरल
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हल्द्वानी
Primary Menu
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून/मसूरी
  • भारत
  • विदेश
  • राजधानी दिल्ली
  • राजनीति
  • सोशल मीडिया वायरल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • News
Live

पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल : मंत्रियों को विभागों के बटवारे में अभी लगेगा वक्त, विधानसभा सत्र के बाद हो सकता है बटवारा

Uk Fast Khabar March 28, 2022

उत्‍तराखंड में पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के सदस्यों को विभागों के बटवारे के लिए अभी इंतजार करना होगा। 29 मार्च से प्रस्तावित तीन दिनी विधानसभा सत्र के बाद मंत्रियों को विभागों का वितरण हो सकता है।
सत्र को देखते हुए सरकार ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को विधायी एवं संसदीय कार्य का जिम्मा सौंपा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 मार्च को गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

बटवारे को लेकर होमवर्क में जुटे:
मुख्यमंत्री धामी मंत्रियों को विभागों के बटवारे को लेकर होमवर्क में जुटे हैं। यह कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इसमें अभी और समय लग सकता है। मुख्यमंत्री की लगातार व्यस्तता और विधानसभा सत्र के लिए की गई फौरी व्यवस्था से भी यही संकेत मिल रहे हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के उनके सहयोगियों के सामने राज्य में विकास कार्यों की गति तेज करने और अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल से मुलाकात में यह अपेक्षा कर भी चुके हैं। महत्वपूर्ण विभागों का वितरण मंत्रियों की क्षमता को आंकते हुए किया जा सकता है।
उधर, मंत्रियों को विभाग भले ही नहीं दिए गए, लेकिन विधानसभा सत्र के लिए मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री को विधायी व संसदीय कार्य मंत्री का दायित्व सौंपा है।
इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री धामी का गोवा दौरा भी तय हो चुका है। धामी 28 मार्च को गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

हारी 23 विधानसभा सीटों की 29 से समीक्षा करेगी भाजपा:
भाजपा ने विधानसभा की उन 23 सीटों की समीक्षा करने का निर्णय लिया है, जिनमें विधानसभा चुनाव में उसे हार का सामना करना पडा। यह समीक्षा 29 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए पार्टी ने 13 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है, जो एक अप्रैल को अपनी रिपोर्ट प्रांतीय मुख्यालय को सौंपेंगे।

प्रदेश में विधानसभा की 70 सीटें हैं, जिनमें से 47 जीतकर भाजपा ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। 23 सीटें ऐसी रहीं, जहां उसे सफलता नहीं मिल पाई। एक सीट पर तो भाजपा प्रत्याशी की जमानत भी नहीं बच पाई। पार्टी ने इस प्रदर्शन को गंभीरता से लिया है। यह देखा जा रहा है कि आखिर ऐसे क्या कारण रहे कि पार्टी को अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पाई।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभा की जिन सीटों के परिणाम आशानुरूप नहीं रहे, वहां पार्टी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजकर समीक्षा करने का निर्णय लिया है। इन पदाधिकारियों को आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक बैठक, टोली व चर्चा बैठक के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।

इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी:
पुष्कर काला (बदरीनाथ व प्रतापनगर), विनय रुहेला (यमुनोत्री व चकराता), सुरेश भट्ट (हरिद्वार ग्रामीण व लक्सर), कुलदीप कुमार (मंगलौर व ज्वालापुर), डा देवेंद्र भसीन, वीरेंद्र बिष्ट (पिरान कलियर व झबरेड़ा), अनिल गोयल (खानपुर व भगवानपुर), मयंक गुप्ता (जसपुर व बाजपुर), सुरेश जोशी (किच्छा व नानकमत्ता), बलवंत भौंर्याल (खटीमा व लोहाघाट), खिलेंद्र चौधरी (पिथौरागढ़ व धारचूला), बलराज पासी (द्वारहाट व अल्मोड़ा), केदार जोशी (हल्द्वानी)।

Continue Reading

Previous: उत्‍तराखंड की पांचवीं विधानसभा में रचा गया एक और इतिहास, 22 साल में पहली बार हुआ ऐसा, नारीशक्ति ने संभाला कार्यभार
Next: उत्तराखंड विधानसभा सत्र : राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार पेश करेगी लेखानुदान

Related Stories

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
https://youtu.be/mr6MrumB0_k

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram

You may have missed

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस

May 23, 2026
स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज

May 23, 2026
हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी

May 23, 2026
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

May 23, 2026

About Us

Founder – INDRA
Website – www.ukfastkhabar.com
Email – ukfastkhabar@gmail.com
Phone – +91-9917070725
Address –Naithani House, Lane No. 4 Devpuram Enclave, Badripur, Dehradun, 208005, Uk

Categories

BJP blog Dehardun Economy National News Politics Tech World अपराध आपका शहर उत्तराखंड ऋषिकेश क्राइम खबर हटकर खेल चलो चले देवभूमि चारधाम चारधाम यात्रा टेक्नॉलॉजी ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें दुर्घटना देश-विदेश देहरादून देहरादून/मसूरी धर्म-संस्कृति धामी सरकार नैनीताल न्यूज़ पर्यटन पुलिस बाजार भारत मनोरंजन मौसम राजधानी दिल्ली राजनीति वर्ल्ड न्यूज़ विदेश व्यापार शिक्षा सोशल मीडिया वायरल स्वास्थ्य हरिद्वार

Recent Posts

  • वन विभाग के संविदाकर्मी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
  • स्कूल जाने के लिए निकली 3 छात्राएं अचानक हुई गायब, परिजनों में मचा हड़कंप, तलाश तेज
  • हरिद्वार टाइगर शिकार मामले में रिमांड पर आलम उर्फ फम्मी, क्राइम सीन रिक्रिएशन की तैयारी
  • नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन का आगाज, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright ©Uk Fast Khabar 2023, Design & Develop by Manish Naithani (9084358715). All rights reserved. | MoreNews by AF themes.